अपने शो ‘द कपिल शर्मा शो’ में नर्सों के विवादास्पद चित्रण के कारण परेशानी में पड़े हास्य अभिनेता कपिल शर्मा ने कहा है कि नर्सों को कोई गलतफहमी हुई होगी और शो का इरादा किसी की भावनाओं को आहत करना नहीं है।
क्या उनके शो में किरदारों को आगे भी नर्सों के रूप में दिखाया जाएगा, यह पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘उन्हें इस तरह निश्चित तौर पर दिखाया जाएगा। मुझे लगता है कि कुछ लोगों को शायद गलतफहमी हुई होगी। कई बार ऐसा हो जाता है। वे हमसे प्यार करते हैं और हमारा शो देखते हैं इसलिए शायद उन्होंने ऐसा सोचा होगा।’’