बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता इमरान हाशमी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘अजहर’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं और ‘अजहर’ को प्रमोट करने के लिए इमरान ‘अजहर’ की टीम के साथ पहुंचे कपिल शर्मा के घर। जी हां, इमरान हाशमी कपिल शर्मा के नए शो ‘द कपिल शर्मा शो’ के सेट पर अपनी फिल्म को प्रमोट करते नजर आए। इस मौके पर पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन, प्राची देसाई और लारा दत्ता भी शामिल हुए।