ज्ञातव्य है कि ‘अजहर’ टीम इंडिया के पूर्व कप्तान मोहम्मद
अजहरूद्दीन के जीवन पर आधारित है। इसमें इमरान हाशमी के अलावा नरगिस फाखरी
और प्राची देसाई भी मुख्य भूमिका में हैं। नरगिस फाखरी इस फिल्म में अजहर
की दूसरी पत्नी संगीता बिजलानी का किरदार निभा रही हैं। ये फिल्म 13 मई को
रिलीज होगी।
‘ द कपिल शर्मा शो’ की शुरूआत सोनी टीवी पर 23 अप्रैल से
हुई और शो के पहले एपिसोड में किंग खान उर्फ शाहरुख खान अपनी फिल्म फैन को
प्रमोट करने पहुंचे। टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर भी कपिल के शो पर अपनी
फिल्म बागी का प्रमोशन कर चुके हैं। कपिल का ये नया शो शुरूआत से ही इतना
हिट हो चुका है कि सभी एक्टर्स-डायरेक्टर्स इस शो पर जरूर आना चाहेंगे।