इस नए प्रोमो के द्वारा बताया गया है कि इस शो में हिस्सा लेने के इच्छुक
लोग अपने ऑडिशन वीडियो में ‘एप्पी फिज्ज’ का इस्तेमाल करें और मौका पाएं
‘बिग बॉस 10’ में एंट्री करने का। इस तीन मिनट के वीडियो में प्रतिभागी को
अपनी खासियतें सामने लानी होंगी। वीडियो चैनल की आधिकारिक वेबसाइट पर पोस्ट
करनी होगी। रजिस्टर करने की आखिरी तारीख 31 मई, 2016 है।
हर बार की तरह
इस बार भी इस शो को सलमान खान होस्ट करेंगे। खबरों के अनुसार, आम लोगों के
लिए बिग बॉस के घर के दरवाजें खोलने का फैसला ‘बिग बॉस’ के निर्माताओं ने
तब लिया, जब उन्हें कई प्रशंसकों ने मेल और संदेश भेजे थे।