किंग्समीड टेस्ट: दक्षिण अफ्रीका 263 पर सिमटा, न्यूजीलैंड को लगा दूसरा झटका
khaskhabar.com: शनिवार, 20 अगस्त 2016 9:53 PM (IST)
डरबन। किंग्समीड मैदान पर चल रहे दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला के पहले टेस्ट के
दूसरे दिन शनिवार को दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 263 रनों पर सिमट गई, हालांकि दक्षिण अफ्रीकी टीम ने वापसी करते हुए न्यूजीलैंड के भी दो विकेट चटका लिए हैं। बारिश के कारण मैच देरी से शुरू हुआ और कई बार बाधित रहा और अंतत: खराब रोशनी के चलते जल्दी खत्म करना पड़ा। पूरे दिन में सिर्फ 22 ओवरों का खेल हो सका।