किंग्समीड टेस्ट: दक्षिण अफ्रीका 263 पर सिमटा, न्यूजीलैंड को लगा दूसरा झटका
khaskhabar.com: शनिवार, 20 अगस्त 2016 9:53 PM (IST)
दिन का खेल खत्म होने तक रॉस टेलर और कप्तान केन विलियम्सन दो-दो रन बनाकर
नाबाद लौटे। मेजबान टीम अपने पहले दिन के स्कोर 236 रनों पर आठ विकेट से
आगे खेलने उतरी। टीम के खाते में एक भी रन नहीं जुड़ा था कि टिम साउदी ने
कल के नाबाद बल्लेबाज डेल स्टेन (2) को क्लीन बोल्ड कर दिया। इसके बाद
कागिसो रबाडा (नाबाद 32) और डेन पेडिट (9) ने 10वें विकेट के लिए 27 रनों
की साझेदारी कर टीम का स्कोर 263 तक पहुंचाया। ट्रेंट बोल्ट ने पेडिट को
विकेट के पीछे कैच करा मेजबानों की पारी का अंत किया।