khaskhabar.com: गुरुवार, 25 अगस्त 2016 5:40 PM (IST)
मैं इसी पर ध्यान केंद्रित करूंगी। सिंधु
के लिए नंबर-1 की कुर्सी हमेशा से एक लक्ष्य रहा है। साल 2012 में शीर्ष-25
में शामिल होने के बाद सिंधु ने नंबर-1 बनने का सपना देखा था। विश्व
चैम्पियनशिप में दो बार कांस्य पदक जीत चुकीं सिंधु ने कहा कि अगर आप
लगातार टूर्नामेंट जीतते रहेंगे तो आप अपने आप नंबर-1 बन जाएंगे। इसके लिए
मुझे काफी मेहनत करनी होगी और अपना श्रेष्ठ देना होगा। सिंधु के लिए
बैडमिंटन एक जुनून है। आठ साल की उम्र में बैडमिंटन रैकेट थामने वाली सिंधु
के माता-पिता अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी रहे हैं।
(IANS)