उन्होंने
कहा कि इसलिए टेनिस डोपिंग कार्यक्रम के तहत टीयूई की मंजूरी दवाओं के वैध
चिकित्सकीय उपचार के लिए दी जाती है और इससे डोपिंग के नियमों का उल्लंघन
नहीं होता। रूसी हैकर समूह फैंसी बीयर्स ने अपनी वेबसाइट पर हैक किए गए
वाडा के डाटाबेस के हवाले से लिखा है कि सेरेना को 2010, 2014 और 2015 में
आक्सीकोडोन, हाइड्रोमोफरेन, प्रेडनीसोन और मिथाइलप्रेडनिसोलोन के सेवन की
इजाजत दी गई थी। वहीं सेरेना की बहन वीनस को 2010, 2012 और 2013 में
प्रेडनिसोन, प्रेडनिसोलोन और ट्रायेमसिलोन जैसे वाडा द्वारा प्रतिबंधित
दवाओं के सेवन की इजाजत थी।
डेविस कप खिताब पर है स्पेनिश कोच कोंचिता की निगाह