हेगेर्टी ने कहा कि महासंघ डाटाबेस के हैक होने से चिंतित हैं, क्योंकि
इसमें अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की व्यक्तिगत स्वास्थ्य जानकारियां हैं।
उन्होंने कहा कि हम इस बात से निराश और दुखी हैं कि टेनिस खिलाड़ियों की
संवेदनशील जानकारियां हासिल की गई और बिना मंजूरी के सार्वजनिक की गईं और
वाडा द्वारा चिकित्सकीय उपचार छूट (टीयूई) नियम के तहत दी गई इजाजत का गलत
मतलब निकाला गया। उन्होंने कहा कि टीयूई के लिए मिले सभी आवेदनों पर टेनिस
डोपिंग रोधी कार्यक्रम वाडा के अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार विचार किया
जाता है और उनकी एक स्वतंत्र टीयूई समिति गोपनीय तरीके से समीक्षा करती है।