Williams sisters never violated anti-doping regulations : ITF-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

‘विलियम्स बहनों ने नहीं किया नियमों का उल्लंघन’

khaskhabar.com: गुरुवार, 15 सितम्बर 2016 6:59 PM (IST)
‘विलियम्स बहनों ने नहीं किया नियमों का उल्लंघन’
बाकु। अंतरराष्ट्रीय टेनिस महासंघ (आईटीएफ) के अध्यक्ष डेविड हेगेर्टी ने कहा है कि अमेरिका की दिग्गज महिला टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स और वीनस विलियम्स ने कभी डोपिंग नियमों का उल्लंघन नहीं किया और उन्होंने विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) के संज्ञान में उनकी अनुमति से प्रतिबंधित दवाएं चिकित्सकीय जरूरत के लिए लीं। रूसी हैकरों के एक समूह फैंसी बीयर्स ने मंगलवार को दावा किया कि उन्होंने वाडा का डाटाबेस हैक किया है, जिससे पता चला है कि अमेरिकी टेनिस स्टार सेरेना, उनकी बहन वीनस और रियो ओलम्पिक में चार स्वर्ण जीतने वाली जिम्नास्ट सिमोन बाइल्स, बास्केटबाल खिलाड़ी इलेना डेल डॉन को प्रतिबंधित दवाओं के सेवन की इजाजत दी गई थी।

1/5
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement