Virat Kohli and Tim Paine collides during perth test, umpire interrupts-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जब भिड़ गए विराट कोहली और टिम पेन, मैदानी अंपायर ने कहा...

khaskhabar.com: सोमवार, 17 दिसम्बर 2018 3:20 PM (IST)
जब भिड़ गए विराट कोहली और टिम पेन, मैदानी अंपायर ने कहा...
पर्थ। यहां भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरा टेस्ट खेला जा रहा है। मैच के चौथे दिन दोनों टीमों के कप्तान विराट कोहली और टिम पेन उलझ गए। ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी के दौरान 71वें ओवर में यह नजारा देखने को मिला। पेन पहली ही गेंद पर मिडविकेट की ओर खेलकर रन के लिए दौड़ पड़े। कोहली भी गेंद को पकडऩे के चक्कर में पेन के रास्ते में आकर उनसे टकरा गए। इसके बाद कोहली अगली गेंद पर फील्डिंग के लिए मिड ऑन की ओर जाने लगे। पेन ने एक-दो कदम चलकर उनका पीछा किया और कुछ बात की। इसी दौरान अंपायर क्रिस गैफेनी ने उनका बीच-बचाव करते हुए याद दिलाया कि आप दोनों कप्तान हैं और ऐसा करना शोभा नहीं देता। कोहली ने पेन से कहा कि मैं तुमसे कुछ नहीं कह रहा हूं, तो तुम उखड़ क्यों रहे हो। तब पेन ने कहा कि मैं ठीक हूं। आपने कल आपा खोया था तो आज शांत होने की कोशिश क्यों कर रहे हो। इस पर अंपायर ने कहा, चलो मामला खत्म करो। पेन ने कहा हम बात तो कर ही सकते हैं। अंपायर ने कहा कि चलो खेल पर ध्यान दो। आप दोनों कप्तान हैं। पेन ने कहा कि हम बातचीत कर सकते हैं, इसमें कुछ गलत नहीं है। इसके बाद अंपायर ने मामला शांत करा दिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement