रोनाल्डिन्हो ने कहा है कि शुक्र है कि मेरे पैर अब भी
मजबूत हैं। अपने करियर में मुझे ज्यादा चोटों का सामना नहीं करना पड़ा। मैं
अपने खेल को जारी रखना चाहता हूं और कुछ और चीजें भी करना चाहता हूं। यह
देखना अभी बाकी है कि मैं अगले साल संन्यास लेता हूं या फिर कुछ और माह तक
खेलता हूं। मैं इस साल इस बारे में सोचूंगा। फुटबॉल जगत के इतिहास में
बेहतरीन खिलाडिय़ों में शामिल रोनाल्डिन्हो 2003 से 2008 के दैरान अपने
करियर की शानदार फॉर्म में थे। रोनाल्डिन्हो ने ब्राजील के लिए 102 मुकाबले
खेले हैं और वे लुइज फेलिपे स्कोलारी की टीम के उन मुख्य खिलाडिय़ों में से
एक थे, जिन्होंने 2002 में विश्व कप का खिताब जीता था।
(IANS)
यह भी पढ़े :एंडरसन की नजर नं.1 पोजिशन पर, ये हैं टॉप-10 यह भी पढ़े :इस हरफनमौला ने क्रिकेट को कहा अलविदा