साओ पाउलो। दो बार
फीफा विश्व कप के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार जीत चुके रोनाल्डिन्हो
ने इस बात को स्वीकार किया है कि संन्यास लेने की अटकलों के बीच वह खेलते
रहने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। 36 वर्षीय ब्राजीलियाई खिलाड़ी का पिछले
साल सितम्बर में फ्लूमिनेंसे क्लब के साथ आपसी सहमति से करार रद्द हो गया
था। इसके बाद से ही उन्होंने कोई भी मुकाबला नहीं खेला है। बीते साल में
रोनाल्डिन्हो ने पेरू, इक्वाडोर, ग्वाटेमाला, अमेरिका और चीन में दोस्ताना
मुकाबले खेले थे। रोनाल्डिन्हो ने कहा कि इतने साल तक इतनी सफलता हासिल
करने के साथ खेलते रहने के बाद नए उद्देश्यों के लिए प्रेरणा की तलाश करना
मुश्किल है।
यह भी पढ़े :अश्विन 5वें स्थान पर, टॉप-10 में 9 भारतीययह भी पढ़े :अश्विन से आगे हैं हेराथ, सिर्फ इन 2 से पीछे