गुजरात में बड़ी संख्या में
पाए जाने वाले एशियाई शेर से लिया गया विश्व कप का लोगो कबड्डी डिफेंडर्स
की उग्रता एवं रेडर की फुर्ती प्रदर्शित करता है। लोगो में शामिल किए गए
शेर का चित्र गुजरात के गिर अभयारण्य के शेरों को समर्पित है। जनार्दन सिंह
ने इस मौके पर कहा कि विश्व में जितने भी देश हैं उनका अपना एक खेल है जो
वहां की जड़ों से जुड़ा हुआ है और विश्व स्तर पर लोकप्रिय है। हमारी धरती पर
खेले जाने वाले इस खेल को विश्व स्तर तक पहुंचाना ही हमारी भी ख्वाहिश है।
उन्होंने कहा कि दुनिया के अन्य देशों में भी कबड्डी को लोकप्रिय बनाना और
विश्व स्तर पर पहचान दिलाना यही हमारी तमन्ना है और हम इस ओर बढ़ रहे हैं।
हम कबड्डी को ओलम्पिक में शामिल करवाएंगे। यह एक सर्वाधिक उपयुक्त अवसर है,
जब कबड्डी को वैश्विक मंच पर पहचान और सम्मान मिलेगा। विश्व कप के सारे
मैच केवल स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और स्टार के डिजिटल प्लेटफॉर्म हॉटस्टार
पर प्रसारित किए जाएंगे।
कबड्डी विश्व कप में हर जिम्मेदारी के लिए तैयार : अनूप