Under-17 FIFA World Cup : Midfielder Jackson Singh is disappointed with this thing-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

इतिहास रच चुके मिडफील्डर जैक्सन ने इसे बताया निराशाजनक

khaskhabar.com: बुधवार, 11 अक्टूबर 2017 6:27 PM (IST)
इतिहास रच चुके मिडफील्डर जैक्सन ने इसे बताया निराशाजनक
नई दिल्ली। कोलंबिया के खिलाफ फीफा अंडर-17 विश्व कप में गोल मारते हुए अपना नाम इतिहास के पन्नों में लिखवा चुके मिडफील्डर जैक्सन सिंह ने उस पल को बेहतरीन अहसास बताया है। जैक्सन ने हालांकि बुधवार को कहा कि वे पूरा श्रेय खुद नहीं लेना चाहते हैं। जैक्सन ने कहा, मैं बेहद खुश हूं और अपनी टीम के साथियों का धन्यवाद करना चाहता हूं क्योंकि उन्हीं के दम पर मैं गोल कर पाने में सफल रहा। मैंने सिर्फ अपना खेल खेला क्योंकि मैंने गोल किया है इसका मतलब ये नहीं की मुझे ही पूरा श्रेय दिया जाए। मेरे लिए यह अच्छा अहसास है साथ ही पूरी टीम के लिए। उन्होंने कहा, मैं इस गोल को अपने माता-पिता को समर्पित करना चाहता हूं। मैंने अपनी मां से बात की। उन्हें मुझ पर गर्व है। मेरे पिता की तबीयत ठीक नहीं है उन्हें दिल का दौरा पड़ा था, लेकिन वे जानते हैं कि मैंने भारत के लिए गोल किया है। जैक्सन ने कहा कि उनके द्वारा बराबरी का गोल दागने के बाद तुरंत गोल खाना निराशाजनक था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement