Umpire Simon Taufel defends Hardik Pandya and Lokesh Rahul-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

इन्होंने किया हार्दिक और राहुल का बचाव, कोहली के लिए कहा...

khaskhabar.com: मंगलवार, 15 जनवरी 2019 11:36 AM (IST)
इन्होंने किया हार्दिक और राहुल का बचाव, कोहली के लिए कहा...
कोलकाता। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज अंपायर साइमन टॉफेल ने महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक बात कहने वाले भारत के प्रतिबंधित क्रिकेट खिलाड़ी हार्दिक पांड्या और लोकेश राहुल का बचाव किया है। टॉफेल ने कहा है कि इस मुद्दे को सावधानी से संभालना चाहिए क्योंकि हर कोई गलतियां करता है, लेकिन गलतियों से सीखने की जरूरत है। इन दोनों खिलाडिय़ों ने बॉलीवुड फिल्म निर्माता करण जौहर के शो पर महिलाओं के प्रति अपात्तिजनक बातें कहीं थी जिसके बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और प्रशासकों की समिति (सीओए) ने इन दोनों पर प्रतिबंध लगाया है। यहां की स्थानीय क्रिकेट लीग- द सिल्वर ओक स्टेट क्रिकेट लीग में मेहमान की तरह आए टॉफेल से जब इस मुद्दे के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैं जानता था कि यह सवाल पूछा जाएगा। मैं हमेशा एक बात कहता हूं कि हर टीम में, हर व्यवसाय में और हर खेल में अच्छे खिलाड़ी होते हैं और अच्छे खिलाड़ी ही अच्छी टीम बनाते हैं। टॉफेल ने कहा कि मैंने हालांकि वो शो नहीं देखा है। मैंने इसके बारे में प्रेस में जरूर पढ़ा है। मैंने भी अपने करियर में कई गलतियां की हैं और साथ ही उनसे सीखा भी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement