Umpire Simon Taufel defends Hardik Pandya and Lokesh Rahul Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:35 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

इन्होंने किया हार्दिक और राहुल का बचाव, कोहली के लिए कहा...

khaskhabar.com: मंगलवार, 15 जनवरी 2019 11:36 AM (IST)
इन्होंने किया हार्दिक और राहुल का बचाव, कोहली के लिए कहा...
उन्होंने कहा कि इन खिलाडिय़ों ने गलती की है लेकिन यह लोग भी सीखेंगे। मेरा मानना है कि हमें ज्यादा आलोचनात्मक होने से बचना चाहिए। लोग गलतियां करते हैं, लेकिन अगर हम उससे सीखते हैं और वाकई कुछ अच्छा करना चाहते हैं तो यह अच्छी बात है। टॉफेल ने भारतीय कप्तान विराट कोहली की भी तारीफ करते हुए कहा है कि अब उनकी कप्तानी में सुधार हो रहा है। ऑस्ट्रेलियाई अंपायर ने कहा, विराट को पता है कि एक अच्छा लीडर क्या होता है। वे सचिन तेंदुलकर को देखते हुए बड़े हुए हैं और महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में बने हैं। इन दोनों का उनके ऊपर काफी असर है। लेकिन विराट अपने आपमें अलग हैं। एक अच्छा कप्तान क्या होता है और उसमें क्या होना चाहिए इस बात का उन्होंने पता लगा लिया है।

ये भी पढ़ें - टेस्ट सीरीज से बाहर हुए कमिंस व हैजलवुड, ये ले सकते हैं जगह

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement