Advertisement
यूईएफए नेशंस लीग: फ्रांस और बेल्जियम ने कटाया क्वार्टर फाइनल का टिकट

बेल्जियम से आगे रहते हुए अपने ग्रुप में पहले स्थान पर रहने के बाद जिदान की टीम को शुक्रवार को होने वाले ड्रॉ के जरिए पता चलेगा कि क्वार्टर फाइनल में उनका सामना किस टीम से होगा। वहीं, बेल्जियम ने शानदार वापसी करते हुए इटली को 4-2 से हराया और फ्रांस के साथ यूईएफए नेशंस लीग के क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।
इटली ने मैच की दमदार शुरुआत की और पियो एस्पोसिटो ने शानदार गोल करके 15 अंतरराष्ट्रीय मैचों में अपना दसवां गोल पूरा किया। हालांकि, मैक्सिम डी कुइपर और नाथन एनगोय ने करीब से गोल करके तेजी से मैच का रुख बदल दिया। इसके बाद जेरेमी डोकू ने डिफेंडरों की भीड़ को छकाते हुए गोल किया और महज 26 मिनट के खेल में स्कोर 3-1 कर दिया। अगर जियानलुइगी डोनारुम्मा ने केविन डी ब्रुइन के जोरदार शॉट को धक्का देकर पोस्ट की तरफ न मोड़ा होता, तो इटली के लिए स्थिति और भी खराब हो सकती थी।
ब्रेक के बाद इटली ने खेल पर फिर से पकड़ बनाने की कोशिश की, लेकिन डिएगो मोरेरा ने जवाबी हमले में एक और गोल कर दिया। वहीं, मैच के बिल्कुल आखिर में सेने लैमेंस ने एस्पोसिटो की पेनल्टी का बचाव किया। दूसरी ओर, ग्रुप ,सी2 के अहम मुकाबले में अल्बानिया ने बेलारूस को 2-0 से हराया। इस जीत में रे मनाज ने एक गोल किया और दूसरा गोल करने में मदद की। इस जीत के साथ ही अल्बानिया ने अगले सीजन के लिए लीग बी में प्रमोशन पक्का कर लिया है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
खेल
Advertisement
Traffic
Features


