Third ODI : Both India and NewZealand are eying on lead in series Slide 4-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

तीसरा वनडे : दोनों की नजरें बढ़त पर

khaskhabar.com: शनिवार, 22 अक्टूबर 2016 5:40 PM (IST)
तीसरा वनडे : दोनों की नजरें बढ़त पर
वहीं भारत की गेंदबाजी दोनों मैचों में उच्च स्तरीय साबित हुई है। नई गेंद से उमेश यादव और पांड्या सफल रहे हैं, हालांकि पहले मैच में तीन विकेट लेने वाले पांड्या को दूसरे मैच में विकेट नहीं मिला था। जसप्रीत बुमराह ने जब से टीम में कदम रखा है वे अंतिम ओवरों के विशेषज्ञ बन गए हैं। पिछले मैच में किवी टीम के आखिरी तीन विकेट लेकर बुमराह ने उन्हें बड़े लक्ष्य से रोका था। स्पिन की जिम्मेदारी अनुभवी अमित मिश्रा पर है। दिल्ली में उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की थी। धोनी को एक बार फिर उनसे मध्य के ओवरों में विकटों की उम्मीद होगी। दूसरे एकदिवसीय में किवी बल्लेबाजों ने शुरुआत में भारतीय गेंदबाजों को विकेट के लिए तरसाया था लेकिन मेजबानों ने शानदार वापसी की थी। भारतीय गेंदबाजों की दोनों मैचों में सबसे अच्छी बात यह रही है कि उन्होंने ज्यादा रन नहीं खर्चे हैं। वहीं दूसरे मैच को जीत कर किवी टीम का आत्मविश्वास निश्चित ही ऊंचा होगा। उसकी निगाहें भी बढ़त हासिल करने पर होंगी। लेकिन उसके लिए यह काम आसान नहीं है। यह भी पढ़े :वनडे में इन 10 के नाम सर्वाधिक फिफ्टी, धोनी...
यह भी पढ़े :लक्ष्मण-संगकारा के बराबर आए कुक, ये हैं टॉप-10

4/5
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement