दूसरा
एकदिवसीय जीतने के बाद भी किवी टीम बहुत अच्छी स्थिति में नहीं है। उनकी
सबसे बड़ी चिंता बल्लेबाजी है। सलामी बल्लेबाज टॉम लाथम और कप्तान केन
विलियमसन के अलावा अन्य कोई बल्लेबाज रन नहीं कर सका है। गेंदबाजी में उसे
जरूर थोड़ी राहत मिली है। टिम साउदी और ट्रेंट बाउल्ट की आगुआई में
गेंदबाजों का प्रदर्शन अच्छा रहा है। मोहाली का मैदान भारत के लिए अब तक
अच्छा साबित हुआ है। भारत ने इस मैदान पर अपना आखिरी मैच 19 अक्टबूर 2013
को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था, हालांकि भारत को इस मैच में हार मिली थी।
लेकिन मैदान का इतिहास भारत के पक्ष में रहा है। भारत ने यहां कुल 13 मैच
खेले हैं जिनमें से उसे आठ में जीत मिली है।
(IANS)
यह भी पढ़े :धोनी 15वीं बार रन आउट, ये 10 सबसे ज्यादा शिकार यह भी पढ़े :ऐसा करने वाले 10वें बल्लेबाज बने टॉम लैथम