विराट
भारतीय बल्लेबाजी की रीढ़ की हड्डी बन चुके हैं, लेकिन टीम के हित के लिए
यह अच्छी बात नहीं है। बाकी बल्लेबाजों को भी बल्ले से रन बनाने होंगे।
धोनी ने दिल्ली में हुए मैच के बाद कहा भी था कि रन बनाना हर बल्लेबाज की
जिम्मेदारी है। सुरेश रैना की गैरमौजूदगी में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आ
रहे मनीष पांडे के पास टीम में अपनी जगह पक्की करने का यह अच्छा मौका है।
लेकिन पिछले दो मैचों में वे नाकाम रहे हैं।
निचले क्रम में धोनी खुद
फिनिशर की उस भूमिका में नहीं दिखे हैं जिसके लिए वह विख्यात हैं। यह टीम
के लिए बड़ी चिंता का सबब है। केदार जाधव और पहले मैच के हीरो रहे हार्दिक
पांड्या ने पिछले मैच में बल्ले से जरूरी योगदान दिया था। टीम प्रबंधन इन
दोनों से प्रदर्शन में निरंतरता की उम्मीद करेगा। इन दोनों ने गेंद से भी
बेहतरीन योगदान दिया है।
यह भी पढ़े :लक्ष्मण-संगकारा के बराबर आए कुक, ये हैं टॉप-10 यह भी पढ़े :साउदी नं.1, ये हैं सबसे ज्यादा पिटने वाले 10 गेंदबाज