Advertisement
साल 2027 में तय किया जाएगा 'पैरालंपिक गेम्स' के लिए खेल कार्यक्रम

यह फैसला अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) की हालिया घोषणा के बाद आया है, जिसमें एक संशोधित समय-सीमा तय की गई है। आईओसी कार्यकारी बोर्ड ने अप्रैल 2027 में ब्रिसबेन 2032 ओलंपिक खेल कार्यक्रम को अंतिम रूप देने के लिए इस समय-सीमा को मंजूरी दी है।
आईपीसी ने 2025 के अंत में ब्रिसबेन 2032 पैरालंपिक खेल कार्यक्रम की प्रक्रिया शुरू की थी, जिसके तहत अंतरराष्ट्रीय महासंघों और मान्यता प्राप्त अंतरराष्ट्रीय महासंघों को आवेदन करने के लिए आमंत्रित किया गया था।
ब्रिस्बेन 2032 पैरालंपिक खेल 24 अगस्त से 5 सितंबर, 2032 के बीच आयोजित किए जाएंगे। जर्मनी के बर्लिन में पैरालंपिक आंदोलन से जुड़े 250 से अधिक नेता 'इंटरनेशनल पैरालंपिक कमिटी (आईपीसी) मेंबरशिप गैदरिंग' के लिए इकट्ठा हुए। तीन दिनों तक चले इस कार्यक्रम का मुख्य मुद्दा आपसी सहयोग, जानकारी साझा करने और पैरा खेलों के भविष्य को आकार देने पर था।
'कमिंग टुगेदर: अ कॉल टू एक्शन' थीम पर आधारित यह कार्यक्रम 7 से 9 नवंबर तक आयोजित किया गया। इसमें नेशनल पैरालंपिक कमेटियों, अंतरराष्ट्रीय महासंघों, विकलांगों के लिए खेल से जुड़ी अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं, क्षेत्रीय संगठनों और आईपीसी के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। उन्होंने पैरालंपिक आंदोलन के सामने आने वाले मौकों और चुनौतियों पर चर्चा की, क्योंकि अब यह आंदोलन एक नए रणनीतिक दौर में प्रवेश कर रहा है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
खेल
Advertisement
Traffic
Features


