नाथन लियोन ने 17 और जैक्सन
बर्ड ने छह रनों का योगदान दिया। जोस हाजलेवुड 11 रनों पर नाबाद पैवेलियन
लौटे। पहली पारी के आधार पर ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका पर 124 रनों की
बढ़त ले ली थी। अपनी दूसरी पारी खेलने उतरी मेहमान टीम की शुरुआत अच्छी
नहीं रही और डीन एल्गर एक रन के कुल योग पर बिना खाता खोले पैवेलियन लौट
गए। कुक ने हाशिम अमला (45) के साथ मिलकर टीम का स्कोर 82 पहुंचाया। इसी
स्कोर पर जोस हाजलेवुड ने अमला को पैवेलियन पहुंचाया।
इस मामले में पहले नंबर पर हैं विराट कोहली, देखें टॉप-10