Ravichandran Ashwin retains no.1 position in icc test bowlers ranking, Jadeja...-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:02 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ICC रैंकिंग : पहले नंबर पर अश्विन और जडेजा...

khaskhabar.com: बुधवार, 26 अक्टूबर 2016 6:31 PM (IST)
ICC रैंकिंग : पहले नंबर पर अश्विन और जडेजा...
दुबई। भारतीय टीम और ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने आईसीसी की नवीनतम टेस्ट रैंकिंग में क्रमश: टीम और गेंदबाजों की रैंकिंग में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा है। न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला के दौरान 200 विकेट चटकाने वाले दुनिया के दूसरे सबसे तेज गेंदबाज बने अश्विन 900 अंक के साथ शीर्ष पर बरकरार हैं। दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाजी आक्रमण के अगुवा डेल स्टेन 878 अंक के साथ दूसरे जबकि इंग्लैड के जेम्स एंडरसन 861 अंक के साथ तीसरे स्थान पर हैं। अश्विन के स्पिन जोड़ीदार रवींद्र जडेजा 805 अंक के साथ सातवें स्थान पर हैं। बेहतरीन फॉर्म में चल रहे अश्विन ऑलराउंडरों की सूची में भी 451 अंक के साथ शीर्ष पर हैं। जडेजा 292 अंक के साथ पांचवें स्थान पर हैं। जडेजा ने भी न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैच की टेस्ट सीरीज में प्रभावशाली गेंदबाजी की थी। यह भी पढ़े :लक्ष्मण-संगकारा के बराबर आए कुक, ये हैं टॉप-10
यह भी पढ़े :इन 3 को पछाड़ यूनुस ऐसे बने न.1 बल्लेबाज

1/5
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement