Rashid Khan completes 50 wickets in t20 cricket, see top-5 spinners-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राशिद खान ने T20 क्रिकेट में जमाई विकेटों की फिफ्टी, देखें...

khaskhabar.com: सोमवार, 04 जून 2018 3:48 PM (IST)
राशिद खान ने T20 क्रिकेट में जमाई विकेटों की फिफ्टी, देखें...
नई दिल्ली। अफगानिस्तान के दाएं हाथ के लेग स्पिनर राशिद खान ने हाल ही संपन्न इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण में जोरदार गेंदबाजी की थी। उनके दम पर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम रनरअप की ट्रॉफी चूमने में सफल रही। 19 वर्षीय राशिद अब देहरादून में बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैच की टी20 सीरीज खेलने में व्यस्त हो गए हैं। राशिद ने रविवार को हुए पहले टी20 मैच में तीन विकेट झटके और मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार पर कब्जा जमाया। इसके साथ ही राशिद अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में 50 विकेट पूरे करने वाले 13वें स्पिनर और ओवरऑल 23वें गेंदबाज बन गए। राशिद के 31 मैच में 52 विकेट हो गए हैं। राशिद ने दो विकेट आईसीसी विश्व एकादश के लिए थे। उनका औसत 13.57 और इकोनोमी रेट 6.03 है। राशिद का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/5 विकेट है।
अब हम देखेंगे अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले टॉप-5 स्पिनर्स का प्रदर्शन :-

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/6
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement