ओलम्पिक में सिंधु का फाइनल मैच भारतीय दर्शकों को रोमांच के चरम पर ले गया
और दशकों बाद क्रिकेट के अलावा किसी अन्य खेल के लिए सडक़ें सूनी हो गईं और
बैडमिंटन की एबीसी भी न जानने वाले टकटकी लगाए सिंधु को सोने के लिए लड़ता
देखते रहे। फाइनल में सर्वोच्च विश्व वरीयता प्राप्त स्पेन की कैरोलीना
मारिन के हाथों संघर्षपूर्ण मैच हारने से पहले सिंधु ने लावा सारोकी, मिशेल
ली, वांग यिहान, नोजोमी ओकुहारा जैसी दिग्गज और अलग-अलग शैली की खिलाडिय़ों
को धूल चटाई।