PV Sindhu made special impact on indian badminton in year 2016 Slide 3-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सिंधु के रथ पर सवार भारतीय बैडमिंटन नए शिखर पर

khaskhabar.com: शनिवार, 31 दिसम्बर 2016 12:51 PM (IST)
सिंधु के रथ पर सवार भारतीय बैडमिंटन नए शिखर पर
सिंधु ने भी भारतीय खेलप्रेमियों को निराश नहीं किया और पूरे वर्ष शानदार प्रदर्शन करते हुए एक के बाद एक कई खिताब जीते। सिंधु ने साल का आगाज ही खिताब के साथ किया। उन्होंने 19-24 जनवरी के बीच हुए मलेशियन मास्टर्स का खिताब 2013 के बाद दोबारा जीता। सिंधु का खेल इस साल दिन-प्रतिदिन बेहतर होता चला गया। ओलम्पिक की सफलता ने सिंधु के आत्मविश्वास में जबरदस्त इजाफा किया। इसी का नतीजा था कि वह नवंबर में चीन ओपन में अपना पहला सुपर सीरीज खिताब जीतने में सफल रहीं। उन्होंने हांग कांग ओपन में भी फाइनल तक का सफर तय किया और पहली बार वर्ष के आखिरी मेजर टूर्नामेंट वल्र्ड सुपर सीरीज फाइनल्स के लिए भी क्वालिफाई करने में सफल रहीं।

[@ विराट कोहली ने हासिल किया यह खास मुकाम, आगे हैं ये भारतीय]

3/5
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement