Advertisement
अब मैं बड़े शॉट खेलने से नहीं डर रहा हूं : धवन

पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 195 रन का स्कोर बनाया, जिसे दिल्ली कैपिटल्स ने 10 गेंद शेष रहते चार विकेट खोकर हासिल कर लिया।
उन्होंने कहा, "मेरा ऑन साइड के स्लॉग शॉट अब बेहतर हो गए हैं। मैं अब क्रीज पर ज्यादा रिलेक्स रहता हैं, क्योंकि अब मैं काफी समय से खेल रहा हूं, लेकिन उसी समय मैं चीजों को हल्के में नहीं ले सकता हूं।"
दिल्ली कैपिटल्स की तीन मैचों में यह दूसरी जीत है और टीम के अब चार अंक हो गए हैं और वह तालिका में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। पंजाब किंग्स को तीन मैचों में दूसरी हार का सामना करना पड़ा है।
धवन ने आगे कहा, "शॉ ने मेरे ऊपर से सारा दबाव उतार दिया है। वह जो भी रन शुरूआत में बना रहा है, खासकर शुरुआती छह ओवर में उससे मुझे काफी मदद मिल रही है। हां, आप कह सकते हैं कि ज्यादा कैच लेने की वजह से जिस तरह में जश्न मना रहा हूं, उसकी वजह से मेरी जांघ लाल जरूर हो गई है।" (आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
खेल
Advertisement
Traffic
Features


