jaipur, udaipur, jodhpur and bhilwara in semi final in badminton tournament-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बैडमिंटन: जयपुर, उदयपुर, जोधपुर और भीलवाड़ा सेमीफाइनल में

khaskhabar.com: गुरुवार, 24 नवम्बर 2016 1:17 PM (IST)
बैडमिंटन: जयपुर, उदयपुर, जोधपुर और भीलवाड़ा सेमीफाइनल में
चित्तौडग़ढ़। जिला मुख्यालय पर आयोजित हो रही राज्य स्तरीय जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता अपने पूरे शबाब पर है। जैसे-जैसे प्रतियोगिता अगले चरण की ओर बढ़ रही है, वैसे-वैसे खिलाडिय़ों का जोश और उत्साह भी दोगुना होता जा रहा है। हर कोई अपनी जीत को लेकर दम-खम के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने को बेताब नजर आ रहा है। 17 एवं 19 वर्ष आयु वर्ग के खिलाडिय़ों का उत्साह देखते ही बन रहा है। गुरुवार को प्रतियोगिता का दूसरा दिन रोमांच भरा रहा। अंतरजिला टीम इवेंट का क्वार्टर फाइनल राउंड गुरुवार सुबह समाप्त हो गया। आयोजन सचिव अमित दशोरा ने बताया कि गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में उदयपुर ने अजमेर को 3-0 से, जयपुर ने टोंक को 3-0 से, जोधपुर ने राजसमंद को 3-2 से तथा भीलवाड़ा ने अलवर को 3-2 से परास्त करते हुए सेमीफाइनल की राह बना ली है। जयपुर और टोंक के मध्य हुए टीम इवेंट के एकल मुकाबले में जयपुर की योशिता माथुर ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए टोंक की सीमा शर्मा को संघर्षपूर्ण मुकाबले में 22-20 एवं 23-21 से परास्त किया। मैच के दौरान दर्शक भी काफी रोमांचित रहे एवं दोनों का उत्साहवद्र्धन करते नजर आए। गुरुवार शाम से ही टीम इवेंट के सेमीफाइनल मुकाबले प्रारंभ होंगे। रविचंद्रन अश्विन बने नं.1 गेंदबाज, देखें टॉप-10

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement