IPL 11: Rajasthan beat Chennai by 4 wickets-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आईपीएल 11 : राजस्थान ने चेन्नई को 4 विकेट से हराया

khaskhabar.com: शनिवार, 12 मई 2018 00:05 AM (IST)
आईपीएल 11 : राजस्थान ने चेन्नई को 4 विकेट से हराया
जयपुर। राजस्थान रॉयल्स ने शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण में सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को चार विकेट से हरा दिया। चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए थे। राजस्थान की टीम ने एक गेंद शेष रहते इस लक्ष्य को हासिल कर अपनी अंतिम चार में जाने की उम्मीदों को बरकारर रखा है। राजस्थान के लिए जोस बटलर ने 60 गेंदों में 95 रनों की नाबाद पारी खेली। उनकी पारी में 11 चौके और दो छक्के शामिल थे। उनके अलावा संजू सैमसन ने 21 रन और स्टुअर्ट बिन्नी ने 22 रन बनाए। इससे पहले, चेन्नई के लिए सुरश रैना ने 52 रनों की पारी खेली। अंत में कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने एक बार फिर अच्छा स्कोर करते हए टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया। रैना ने अपनी पारी में 35 गेंदों का सामना किया और छह चौकों के अलावा एक छक्का लगाया। धौनी ने 23 गेंदों में एक चौके और एक छक्के की मदद से 33 रनों की पारी खेली। सैम बिलिंग्स ने 22 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 27 रन बनाए। राजस्थान के लिए जोफ्रा आर्चर ने दो विकेट लिए। ईश सोढ़ी ने एक विकेट हासिल किया। एक बल्लेबाज रन आउट हुआ।
-आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement