IPL-10 : Gujarat Lions gets relief with Ravindra Jadeja comeback Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

IPL-10 : गुजरात लॉयंस को इनके आने से मिलेगी राहत

khaskhabar.com: गुरुवार, 13 अप्रैल 2017 6:42 PM (IST)
IPL-10 : गुजरात लॉयंस को इनके आने से मिलेगी राहत
अंतिम मैच में पेट खराब होने के कारण मैच नहीं खेलने वाले कप्तान स्टीवन स्मिथ और पिता के देहांत के बाद टीम का हिस्सा नहीं बनने वाले मनोज तिवारी इस मैच में टीम में वापसी कर सकते हैं। पुणे ने इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स को सबसे ज्यादा कीमत देकर खरीदा था लेकिन उन्होंने अभी तक उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया है। लेग स्पिनर इमरान ताहिर ने अभी तक पुणे के लिए अच्छी गेंदबाजी की है और मुख्य गेंदबाज बनकर उभरे हैं। उन्हीं पर टीम की गेंदबाजी निर्भर करेगी। पुणे का तेज गेंदाबाजी आक्रमण पूरी तरह से अभी तक विफल रहा है। अशोक डिंडा, दीपक चहर और स्टोक्स ने टीम को निराश किया है। दोनों टीमों को टूर्नामेंट में जीत की जरूरत है और इसी को देखते हुए यह मैच दोनों के लिए अहम होगा। टीमें
राइजिंग पुणे सुपरजाएंट :
स्टीव स्मिथ (कप्तान), महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), अजिंक्य रहाणे, बेन स्टोक्स, फाफ डु प्लेसिस, उस्मान ख्वाजा, मनोज तिवारी, मयंक अग्रवाल, अंकित शर्मा, बाबा अपराजित, अंकुश बैंस, रजत भाटिया, दीपक चहर, राहुल चहर, डैनियल ईसाई, अशोक डिंडा, लॉकी फग्र्यूसन, जसकरण सिंह, सौरभ कुमार, मिलिंद टंडन, जयदेव उनादकट, एडम जांपा।
गुजरात लायंस : सुरेश रैना (कप्तान), दिनेश कार्तिक, जेसन रॉय, ड्वेन स्मिथ, अक्षदीप नाथ, शुभम अग्रवाल, बासिल थंपी, ड्वेन ब्रावो, चिराग सूरी, जेम्स फॉकनर, आरोन फिंच, मनप्रीत गोनी, इशान किशन, रवींद्र जडेजा, शदाबा जकाती, शिविल कौशिक, धवल कुलकर्णी, प्रवीण कुमार, ब्रेंडन मैकुलम, मुनाफ पटेल, प्रथम सिंह, प्रदीप सांगवान, जयदेव शाह, शैली शोर्य, नाथू सिंह, तेजस बारोका, एंड्रयू टाई।
(IANS)

आपके फेवरेट क्रिकेटर और उनकी लग्जरी कारें....

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement