कानपुर। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने ग्रीन पार्क स्टेडियम में जारी पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन रविवार को भारत द्वारा दिए गए 434 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए स्टम्प्स तक 93 रनों पर अपने चार विकेट गंवा दिए हैं। चौथे दिन के दूसरे सत्र में भारतीय टीम ने अपनी दूसरी पारी पांच विकेट पर 377 रनों पर घोषित करते हुए कीवी टीम के सामने 434 रनों का लक्ष्य रखा है।
भारत ने पहली पारी में 318 रन बनाए थे जबकि कीवी टीम की पहली पारी 262 रनों पर सिमट गई थी। भारत की ओर से तीनों विकेट रविचंद्रन अश्विन ने लिए, जबकि एक बल्लेबाज रन आउट हुआ। अब मेहमान टीम को जीत के लिए 341 रन बनाने हैं जबकि उसे सोमवार को मैच के पांचवें दिन भारतीय फिरकी गेंदबाजों का सामना करते हुए 90 ओवर खेलना है।