चौथे दिन कीवी टीम ने 37 ओवरों का सामना किया। मेहमान टीम की शुरुआत बेहद
खराब रही। एक समय उसने तीन रनों पर ही अपने दो विकेट गंवा दिए थे। सबसे
पहले मार्टिन गुप्टिल बिना खाता खोले ही पवेलियन लौटे जबकि सलामी बल्लेबाज
टॉम लाथम ने 15 गेंदों पर केवल दो रन बनाए और रविचंद्रन अश्विन की गेंद पर
आउट हो गए।
अश्विन की गेंद पर गुप्टिल के आउट होने के बाद टीम की पारी
संभालने आए कप्तान केन विलियमसन भी केवल 25 रन ही बना पाए थे कि उन्हें
अश्विन ने पगबाधा आउट पर पवेलियन भेज दिया। रॉस टेलर भी 17 रनों के निजी
स्कोर पर रन आउट हुए। टेलर के पवेलियन लौटने के बाद कीवी टीम को ल्यूक
रोंची (नाबाद 38) ने संभाला। रोंची ने पांचवें विकेट के लिए मिशेल सेंटनर
(नाबाद 8) के साथ 37 रनों की साझेदारी की और टीम का स्कोर 93 पहुंचाया।