पदार्पण मैच में अर्धशतक लगाने वाले हमीद 20 साल की उम्र में टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड के लिए अर्धशतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए। 116 गेंदों का सामना कर पांच चौके तथा एक छक्का लगा चुके हमीद के पिता दर्शकदीर्घा में आंसुओं में डूबे नजर आए। वहीं कप्तान कुक ने 107 गेंदों में तीन चौके लगाए हैं। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अपने पांचों मुख्य गेंदबाजों का इस्तेमाल किया लेकिन कोई भी गेंदबाज उन्हें सफलता नहीं दिला पाया।
यह भी पढ़े :रूट, मोईन, स्टोक्स की तिकडी आई टॉप-10 मेंयह भी पढ़े :आपके फेवरेट क्रिकेटर और उनकी लग्जरी कारें....