राजकोट। सौराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में बेहतरीन बल्लेबाजी करने वाली इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ अपनी दूसरी पारी में भी वही सिलसिला जारी रखा है। इंग्लैंड ने चौथे दिन शनिवार का खेल खत्म होने तक दूसरी पारी में बिना कोई विकेट गंवाए 114 रन बना लिए हैं। इसी के साथ इंग्लैंड ने मेजबान टीम पर 163 रनों की बढ़त ले ली है। स्टम्प्स तक कप्तान एलिस्टर कुक (नाबाद 46) और पदार्पण मैच खेल रहे हसीब हमीद (नाबाद 62) क्रिज पर डटे हुए हैं।
इंग्लैंड ने जोए रूट (124), मोइन अली (117) और बेन स्टोक्स के शतकों की मदद से पहली पारी में 537 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। भारत ने भी इसका मजबूत जवाब देते हुए अपनी पहली पारी में 488 रन बनाए। दिन के अंतिम सत्र में अपनी दूसरी पारी खेलने उतरी इंग्लैंड को कुक और हमीद ने शानदार शुरुआत दी। दोनों ने भारतीय गेंदबाजों का संयम के साथ सामना किया और बिना कोई जोखिम उठाए लगातार रन बनाए।
यह भी पढ़े :रूट, मोईन, स्टोक्स की तिकडी आई टॉप-10 में यह भी पढ़े :ऐसा करने वाले 10वें बल्लेबाज बने टॉम लैथम