इंग्लैंड पर बांग्लादेश की ऐतिहासिक जीत, सीरीज ड्रॉ
khaskhabar.com: मंगलवार, 01 नवम्बर 2016 09:53 AM (IST)
मीरपुर। करियर का दूसरा मैच खेल रहे स्पिन गेंदबाज मेहदी हसन मिराज की धारदार गेंदबाजी के बल पर बांग्लादेश ने शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में हुए दूसरे टेस्ट मैच में रविवार को इंग्लैंड को 108 रनों से हरा दिया। इस जीत से बांग्लादेश ने दो मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर ली। बांग्लादेश की इंग्लैंड पर यह पहली टेस्ट जीत है, जो उसने मैच के तीसरे दिन ही हासिल कर ली।
बांग्लादेश को टेस्ट में आखिरी जीत जिम्बाब्वे के खिलाफ नवंबर 2014 में मिली थी और पिछले 15 महीनों से उसने कोई टेस्ट मैच भी नहीं खेला था। मैच में 12 विकेट हासिल करने वाले मेहदी को मैन ऑफ मैच और मैन ऑफ द सीरीज दोनों अवार्ड मिले। मेहदी दुनिया के ऐसे छठे गेंदबाज हो गए जिन्होंने करियर के शुरुआती दो टेस्ट मैचों में तीन बार पांच या उससे अधिक विकेट लेने का कारनामा किया।
यह भी पढ़े :ऐसा करने वाले 10वें बल्लेबाज बने टॉम लैथम यह भी पढ़े :छठे स्थान पर हैं विराट कोहली, ये हैं टॉप-10