Bangladesh registers historic win against England, test series equal Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

इंग्लैंड पर बांग्लादेश की ऐतिहासिक जीत, सीरीज ड्रॉ

khaskhabar.com: सोमवार, 31 अक्टूबर 2016 10:22 AM (IST)
इंग्लैंड पर बांग्लादेश की ऐतिहासिक जीत, सीरीज ड्रॉ
इंग्लैंड के सामने चौथी पारी में जीत के लिए 273 रनों का लक्ष्य था, लेकिन मिराज सहित बांग्लादेश के स्पिन गेंदबाजों की फिरकी में इंग्लिश टीम ऐसी उलझी कि पूरी टीम 45.3 ओवरों में 164 रन बनाने में ढेर हो गई। इंग्लैंड को चौथी पारी में कप्तान एलिस्टर कुक (59) और बेन डकेट (56) ने शुरुआत तो अच्छी दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 100 रन जोड़े। दोनों ही सलामी बल्लेबाजों को मेहदी ने अपना शिकार बनाया। लेकिन सलामी जोड़ी से मिली इस बेहतरीन शुरुआत का इंग्लिश टीम फायदा नहीं उठा सकी और सलामी जोड़ी टूटते ही जैसे विकेटों का पतझड़ शुरू हो गया। डकेट के पवेलियन लौटने के बाद अगले ही ओवर में शाकिब अल हसन ने जोए रूट (1) को पवेलियन की राह दिखा दी। गैरी बालांस (5) अभी कप्तान कुक के साथ क्रीज पर जमते कि मेहदी ने एक ही ओवर में उन्हें और मोइन अली को चलता कर इंग्लैंड को बैकफुट पर ला दिया। मोइन तो खाता भी नहीं खोल सके। कप्तान कुक भी मेहदी के अगले ओवर में मोमिनुल हक को कैच थमा बैठे। मेहदी का कहर यहीं नहीं रुका। उन्होंने जॉनी बेयरस्टो (3) के रूप में 139 के स्कोर पर इंग्लैंड को छठा झटका दे दिया। यह भी पढ़े :साउदी नं.1, ये हैं सबसे ज्यादा पिटने वाले 10 गेंदबाज
यह भी पढ़े :छठे स्थान पर हैं विराट कोहली, ये हैं टॉप-10

2/5
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement