Advertisement
अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने बनाई एटीपी फाइनल्स के सेमीफाइनल में जगह, बेन शेल्टन को हराया

खचाखच भरे इनल्पी एरिना में ज्वेरेव ने पहले सेट की तेज शुरुआत की। 29 वर्षीय खिलाड़ी ने पहले ही गेम में शेल्टन की सर्विस तोड़कर मैच पर अपनी पकड़ बना ली। इसके बाद पांचवें गेम में उन्होंने शेल्टन की सर्विस को एक बार फिर तोड़ा और सेट में 4-1 की बढ़त बना ली।
दूसरा सेट काफी कड़ा रहा, जिसमें सर्विस का दबदबा देखने को मिला। 4-4 के स्कोर पर, 15/40 के मौके पर ज्वेरेव के पास सेट का पहला ब्रेक प्वाइंट था। अगर वह इसे जीत जाते, तो उन्हें मैच के लिए सर्विस करने का मौका मिल जाता। हालांकि, शेल्टन ने शानदार वॉली और फिर एक ऐस की मदद से इन मौकों को टाल दिया और अंततः 5-4 की बढ़त ले ली।
एटीपी की रिपोर्ट के अनुसार, ज्वेरेव ने टाई-ब्रेक में अपना संयम बनाए रखा और एक जबरदस्त फोरहैंड शॉट लगाकर सीधे सेटों में जीत हासिल की। इसके साथ ही, इस सीजन में उनकी जीत की संख्या 67 हो गई है, जो टूर पर अब तक की सबसे अधिक जीत है। टूर के सबसे बेहतरीन सर्वरों में से एक के खिलाफ खेलते हुए इनल्पी एरिना में ज्वेरेव की अपनी सर्विस भी उतनी ही शानदार रही। 29 वर्षीय खिलाड़ी ने अपनी सर्विस पर केवल 10 पॉइंट गंवाए (57 में से 47 पॉइंट जीते) और 14 ऐस लगाए, जबकि शेल्टन ने 15 ऐस लगाए।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
खेल
Advertisement
Traffic
Features


