Adam Gilchrist reaction about Virat Kohli and MS Dhoni-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विराट कोहली और एमएस धोनी के बारे में एडम गिलक्रिस्ट बोले...

khaskhabar.com: गुरुवार, 02 नवम्बर 2017 6:22 PM (IST)
विराट कोहली और एमएस धोनी के बारे में एडम गिलक्रिस्ट बोले...
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया को तीन विश्व कप में जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले विश्व के महानतम विकेटकीपरों में से एक एडम गिलक्रिस्ट का मानना है कि भारतीय कप्तान विराट कोहली जिस तरह से खेल रहे हैं, उससे बल्लेबाजी का हर रिकॉर्ड खतरे हैं। गिलक्रिस्ट ने हालांकि कहा कि विराट के सामने अभी विदेशी जमीं पर अच्छा प्रदर्शन करने की चुनौती है। राष्ट्रीय राजधानी में रॉयल स्टैग बैरल सेलेक्तट परफेक्स स्ट्रोक्स कार्यक्रम के मौके पर गिलक्रिस्ट ने संवाददाताओं से कहा, मेरा मानना है कि खेल के हर प्रारूप में बल्लेबाजी के हर आंकड़े और रिकॉर्ड खतरे में है। विराट जिस तरह से रन बना रहे हैं, उनके पास जो निरंतरता है, वो शानदार है। उनके सामने हालांकि अभी चुनौती आना बाकी है। उन्हें दक्षिण अफ्रीका जाना और भी विदेशी दौरे करने हैं, लेकिन वो विश्व स्तर के बल्लेबाज हैं। अगर वे रिकॉर्ड तोड़ भी नहीं पाते हैं तो उनके काफी करीब जरूर पहुंचेंगे। विराट ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ते हुए वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। विराट के वनडे क्रिकेट में 32 शतक हो गए हैं उनसे आगे अब बस भारत के दिग्गज सचिन तेंदुलकर हैं जिनके नाम वनडे में 49 शतक हैं।
गिलक्रिस्ट ने धोनी की तरीफ करते हुए कहा कि उनके अनुभव की भारतीय टीम को काफी जरूरत है जो टीम में युवा खिलाडिय़ों के साथ संतुलन बनाने में मदद करता है। 2007 विश्व कप फाइनल में शतक लगाने वाले इस बल्लेबाज ने कहा, वे काफी विविधतापूर्ण बल्लेबाज हैं। वो तीन से सात नंबर के बीच कहीं पर भी खेल सकते हैं और अपना प्रभाव छोड़ सकते हैं।
इस भारतीय टीम के पास कई विकल्प और मौके हैं। धोनी भी उन विकल्पों में से एक हैं। मुझे लगता है कि टीम को धोनी के विशाल अनुभव से ज्यादा फायदा होगा। भारतीय टीम के युवा खिलाड़ी काफी आक्रामक और जुनूनी हैं ऐसे में अनुभव के साथ संतुलन बनाना अच्छा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
स�?थानीय ख़बरें
Advertisement