ग्रिलक्रिस्ट से जब पूछा गया कि धोनी के बाद भारतीय टीम को उनका विकल्प
ढूंढऩा मुश्किल होगा। इस पर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा कि इसमें समय
जरूर लगेगा? दिग्गज विकेटकीपर ने कहा, वे पहले ही टेस्ट से संन्यास ले
चुके हैं। उनके बाद उनकी जगह को काफी अच्छे से भरा जा चुका है, लेकिन इन
चीजों में समय लगता है। धोनी जब जाएंगे तब वे अपने पीछे एक सूनापन छोडक़र
जाएंगे जिसे भरने में समय लगेगा।
उन्होंने धोनी को सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपरों
में से एक बताते हुए कहा कि धोनी ने जिस तरह से अपनी हर एक जिम्मेदारी को
अच्छे से निभाया है। एक विकेटकीपर, बल्लेबाज, कप्तान वह हर चीज में सफल रहे
हैं। ऑस्ट्रेलिया को इसी महीने अपने घर में इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज
खेलनी हैं। इंग्लैंड इस सीरीज में अपने स्टार हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स
के बिना उतरेगी।
गिलक्रिस्ट ने कहा कि स्टोक्स के बिना इंग्लैंड को संतुलन
बनाने में परेशानी होगी। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा, स्टोक्स
शानदार खिलाड़ी हैं। उनमें एक खिलाड़ी नहीं तीन खिलाड़ी हैं। वे उस टीम के
बेहद अहम खिलाड़ी हैं। उनके बाहर जाने से इंग्लैंड को अपनी टीम में संतुलन
बैठाने में परेशानी जरूर होगी।