A player can now be sent off the field for serious misconduct Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बेकाबू क्रिकेटरों को किया जाएगा मैदान से बाहर, ये नियम भी...

khaskhabar.com: मंगलवार, 26 सितम्बर 2017 5:12 PM (IST)
बेकाबू क्रिकेटरों को किया जाएगा मैदान से बाहर, ये नियम भी...
बल्ले की लंबाई और चौड़ाई में किसी प्रकार का बदलाव नहीं आया है, लेकिन बल्ले के ऐज (कोण) की मोटाई 40 मिलीमीटर से अधिक नहीं होनी चाहिए और इसकी गहराई अधिक से अधिक 67 मिलीमीटर तक होनी चाहिए। इसके तहत, अंपायरों को जल्द ही बल्ले के नाप के बारे में जानकारी दे दी जाएगी, ताकि वे बल्ले की वैधता जांच सकें। डीआरएस में किए गए बदलावों के तहत टेस्ट मैचों में टॉपअप रिव्यू नहीं होंगे। टॉपअप रिव्यू में टीमों को 80 ओवरों के बाद दो और रिव्यू दिए जाते थे, जो अब नहीं दिए जाएंगे। इसका साफ मतलब यह है कि प्रत्येक पारी में केवल दो असफल रिव्यू होंगे। आईसीसी ने अपने एक बयान में कहा कि नए नियमों के तहत टी20 मैचों में भी डीआरएस का इस्तेमाल किया जा सकेगा। दक्षिण अफ्रीका-बांग्लादेश और पाकिस्तान-श्रीलंका के बीच खेली जाने वाली सीरीज इन नए नियमों के तहत खेली जाएगी।

ये भी पढ़ें - ये 9 स्टार फुटबॉलर हैं इन लक्जरी कारों के दीवाने

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement