A player can now be sent off the field for serious misconduct-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बेकाबू क्रिकेटरों को किया जाएगा मैदान से बाहर, ये नियम भी...

khaskhabar.com: मंगलवार, 26 सितम्बर 2017 5:12 PM (IST)
बेकाबू क्रिकेटरों को किया जाएगा मैदान से बाहर, ये नियम भी...
दुबई। विश्व क्रिकेट की नियंत्रक संस्था-अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने मंगलवार को साफ कर दिया कि जो खिलाड़ी मैदान के भीतर अपने व्यवहार या फिर हरकतों को लेकर बेकाबू होंगे, उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा। यह सब ठीक वैसे ही होगा, जैसा फुटबॉल में होता है। अंपायर को धमकाना, अंपायर के साथ गलत तरीके और जानबूझकर किए गए शारीरिक संपर्क, किसी खिलाड़ी या अन्य सदस्य के साथ हिंसक व्यवहार या किसी अन्य प्रकार का हिंसक व्यवहार करने पर खिलाड़ी को लेवल-4 का दोषी माना जाएगा और इसके लिए सिर्फ और सिर्फ एक ही सजा होगी और वह सजा मैदान के बाहर जाने की होगी। खास बात यह है कि लेवल-4 के दोषी खिलाड़ी की मैदान के बाहर जाने के बाद वापसी नहीं होगी। इसके अलावा, लेवल 1-3 के बीच शामिल गलत व्यवहार पर आईसीसी की आचार संहिता वैसा ही रवैया अपनाएगी, जैसा वह अपनाती रही है। इन मामलों में आईसीसी मैच रेफरी और मैदानी अम्पायरों की राय लेकर सजा का ऐलान करेगी। इन नए नियमों में बल्ले के आयामों तथा निर्णय समीक्षा प्रणाली (डीआरस) में भी कुछ बदलाव किए गए हैं, जो सभी सीरीज में लागू किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement