khaskhabar.com: शुक्रवार, 19 अगस्त 2016 5:36 PM (IST)
ऑस्ट्रेलिया के 44 वर्षीय दिग्गज खिलाड़ी गिलक्रिस्ट ने कुंबले की एक
सम्मानित क्रिकेट खिलाड़ी के रूप में तारीफ की, जिन्होंने भारतीय टीम का
सही मार्गदर्शन किया है। गिलक्रिस्ट ने कहा कि वेस्टइंडीज में जीती गई
श्रृंखला दर्शाती है कि कुंबले और कोहली की जोड़ी काफी अच्छा काम कर रही
है।
एक साक्षात्कार में गिलक्रिस्ट ने कहा कि यह काफी अच्छी नियुक्ति
है। कुंबले एक सम्मानजनक खिलाड़ी हैं और एक ऐसे व्यक्ति है, जो भारतीय टीम
को सही दिशा में ले जा रहे हैं। कुंबले और कोहली की जोड़ी का मुख्य ध्यान
टेस्ट फॉर्मेट में भारत के रिकॉर्ड में सुधार लाने पर है और इस ओर
सकारात्मक परिणाम भी नजर आने लगे हैं।