Opening of Airport 60kms from China PM Modi arrives Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 5:13 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मोदी ने किया चीन से 60 किलोमीटर दूर सिक्किम में एयरपोर्ट देश को समर्पित

khaskhabar.com: सोमवार, 24 सितम्बर 2018 12:35 PM (IST)
मोदी ने किया चीन से 60 किलोमीटर दूर सिक्किम में एयरपोर्ट देश को समर्पित
उल्लेख है कि वर्ष 2009 में इस हवाई अड्डे की आधारशिला रखे जाने के करीब नौ साल बाद सिक्किम का यह सपना पूरा हुआ है। इससे भारतीय सेना को मजबूती मिलेगी। यहां भारतीय वायुसेना के लडाकू उतारे जाएंगे। यह हवाई अड्डा गंगटोक से करीब 33 किलोमीटर दूर स्थित है। यह हवाई अड्डा लगभग 201 एकड़ से ज्यादा जमीन में बनाया गया है और समुद्र तल से 4,500 फुट की ऊंचाई पर बसे पाकयोंग गांव के करीब दो किलोमीटर ऊपर एक पहाड़ी की चोटी पर बनाया गया है। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने इस हवाई अड्डे का निर्माण किया है। सिक्किम का सबसे नजदीकी हवाई अड्डा 124 किलोमीटर दूर पश्चिम बंगाल के बागडोगरा में स्थित है। पाकयोंग हवाई अड्डा करीब 605 करोड़ रुपए की लागत से बनाया गया है और यह भारत-चीन सीमा से करीब 60 किलोमीटर दूर है।
गौरतलब है कि सिक्किम उन राज्यों में शामिल है जहां पर अधिक मात्रा में पर्यटक जाते हैं, ऐसे में अब सिक्किम का विमान सेवा से जुडऩा काफी लाभदायक हो सकता है, सिर्फ पयर्टन या व्यापार ही नहीं बल्कि अन्य मामलों में भी ये काफी लाभदायक है।

यह भी पढ़े : क्या आपकी लव लाइफ से खुशी काफूर हो चुकी है...!


2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement