₹50 Lakhs Released for Construction of New Rooms at Rangia Mandi School: Anil Vij-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:35 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रंगिया मंडी स्कूल में नए कमरों के निर्माण के लिए 50 लाख रुपये जारी : अनिल विज

khaskhabar.com: शुक्रवार, 13 मार्च 2026 7:21 PM (IST)
रंगिया मंडी स्कूल में नए कमरों के निर्माण के लिए 50 लाख रुपये जारी : अनिल विज
चण्डीगढ। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने अम्बाला छावनी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रंगिया मंडी में नए कमरों के निर्माण 50 लाख रुपए की राशि अपने स्वैच्छिक कोष से जारी की है। उन्होंने बताया कि इस स्कूल के विद्यार्थियों के बैठने के लिए कम स्थान होने की वजह से नए कमरों का निर्माण किया जाएगा जिसका सैकड़ों विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। विज द्वारा यह राशि जारी करने पर नगर परिषद अम्बाला सदर के उपाध्यक्ष व स्थानीय पार्षद ललता प्रसाद, रंगिया मंडी स्कूल की प्रिंसिपल कविता जैन के अलावा स्कूल से संजीव कुमार, आशीष कुमार, देवेंद्र कुमार, भगवंत सिंह क्षेत्रवासियों ने ऊर्जा मंत्री अनिल विज का आभार जताया है। रंगिया मंडी स्कूल में 12वीं तक कक्षा संचालित हो रही है और स्कूल में लगभग 400 विद्यार्थी पढ़ते हैं। विद्यार्थियों के बैठने के लिए कम स्थान होने की वजह से नए कमरों का निर्माण किया जाएगा जिसका सैकड़ों विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा।
*ऊर्जा मंत्री ने गत वर्ष रामबाग रोड व बीसी बाजार स्कूल की मरम्मत व कायाकल्प के लिए एक करोड़ रुपए किए थे जारी*
गौरतलब है कि इससे पहले बीते वर्ष ऊर्जा मंत्री अनिल विज द्वारा रामबाग रोड और बीसी बाजार में स्थित राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल के कायाकल्प व मरम्मत के लिए क्रमश: 50-50 लाख रुपए यानि कुल एक करोड़ रुपए जारी किए थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement