होशियारपुर। युवाओं की देश प्रति सोच तथा देश के लिए कुछ कर गुजरने का जज्बा रखने वाले युवाओं को सही दिशा प्रदान करने को लेकर आम आदमी पार्टी अपनी स्थापना से ही युवाओं के महत्वपूर्ण योगदान को देखते हुए युवाओं के लिए विशेष नीतियों के तहत कार्य कर रही है। यही कारण है कि आज का युवा आम आदमी पार्टी के साथ जुडक़र इस भ्रष्ट सिस्टम को बदलने का दम रखता है। यह बात आम आदमी पार्टी के हल्का होशियारपुर के उम्मीदवार परमजीत सिंह सचदेवा ने पार्टी में साथियों सहित शामिल होने वाले युवा नेता वीशू छाबड़ा का पार्टी में स्वागत करते हुए कही।