कोटा। नोटबंदी के विरोध में यूथ कांग्रेस भी सडक़ों पर उतर आई है। ऐसे मे सोमवार को यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सर्किट हाउस से कलक्ट्रेट तक रैली निकाली और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर कलक्ट्रेट के बाहर धरना दिया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि सरकार ने बिना सोचे-समझे जो नोटबंदी की है उससे देश की आर्थिक स्थिति बिगड़ गई है। लोगों को अपने ही रुपए लेने के लिए घंटों तक बैंकों के बाहर लाइन में खड़ा होना पड़ रहा है। वहीं, शादी का कार्ड दिखाने पर भी लोग स्वयं के रुपए नहीं निकल पा रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही स्थिति को नहीं सुधारा गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
नोटबंदी की राय देने वाले की पूरी राय नहीं मानी...