Youth committed suicide by hanging-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

फंदा लगा युवक ने की आत्महत्या

khaskhabar.com: मंगलवार, 18 जून 2019 6:50 PM (IST)
फंदा लगा युवक ने की आत्महत्या
जयपुर। माणक चौक थाना इलाके में एक युवक ने अपने घर पर अज्ञात कारणों के चलते चद्दर का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। परिजनों को सोमवार दोपहर घटना का पता चला तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर जाकर शव को कब्जे में लिया और मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने बताया मृतक युवक यश छाजेड़ (24) मोती सिंह भौमियों का रास्ता का रहने वाला था। जिसने रविवार देर रात घर पर अपने कमरे में चद्दर का फंदा बनाकर छत क कुंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। परिजनों के अनुसार यश अविवाहित था और रविवार देर रात को खाना खाकर अपने कमरे में चला गया था। मैच देखने की आदत की वजह से रोजाना लेट उठता था। अगले दिन सोमवार को 12 बजे तक भी जब यश नहीं आया तो परिजनों ने दरवाजा खटखटाया, काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो परिजन बाथरूम के रास्ते से अंदर पहुंचे तो देखा यश का शव कुंदे से लटका हुआ था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।
घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिल पाने के कारण आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने पोस्ट कराकर शव परिजनों को दे दिया है और आस-पास के एवं परिजनों से पूछताछ कर मामले की जाँच कर रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement