Youth cheated, BJP government responsible: Divyanshu Buddhiraja-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:12 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

युवाओं के साथ हुआ धोखा, भाजपा सरकार जिम्मेदार : दिव्यांशु बुद्धिराजा

khaskhabar.com: शनिवार, 01 जून 2024 5:30 PM (IST)
युवाओं के साथ हुआ धोखा, भाजपा सरकार जिम्मेदार : दिव्यांशु बुद्धिराजा
करनाल। करनाल लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी व युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि हाईकोर्ट द्वारा ग्रुप 56, 57,1, 2 व अन्य 20 ग्रुपों की परीक्षा रद्द करना साफ-साफ सरकार की नाकामीयो को दर्शाता है। बुद्धिराजा ने कहा कि भाजपा सरकार ने हमेशा युवाओं के साथ धोखा किया है। युवाओं के साथ झूठे वादे करके भाजपा सत्ता पर काबिज हुई और सत्ता में आने के बाद भाजपा सरकार ने युवाओं के सपनों को उजाडऩे का काम किया है। बुद्धिराजा ने बताया कि माननीय हाईकोर्ट के इस फैसले के अनुसार अब ग्रुप 56, 57, 1 और 2 की परीक्षा फिर से होगी। वहीं ग्रुप सी के अन्य 20 ग्रुपों, जिनमें अभियार्थीयो की नियुक्तियां भी हो चुकी थी अब उनकी भी परीक्षा दोबारा होगी। दिव्यांशु बुद्धिराजा ने कहा मैं पिछले 5 साल से सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ हरियाणा के युवाओं के साथ सड़कों पर संघर्ष कर रहा हूं भाजपा सरकार की पॉलिसी सारी की सारी गलत हैं जिसको माननीय हाईकोर्ट ने भी साबित कर दिया। सरकार की गलत पॉलिसी के कारण आज हरियाणा बेरोजगारी में देश मे पहले नंबर है। आज हरियाणा का युवा बेरोजगार है व देश छोड़ने को मजबूर है। दिव्यांशु बुद्धिराजा ने कहा कि इस मामले में 23 अप्रैल को आखिरी सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था अब उच्च न्यायलय द्वारा यह फैसला सुनाया गया है। सरकार को डर था कि यदि फैसला चुनाव से पहले आया होता तो सरकार को विरोध का खामियाजा भुगतना पड़ता। उन्होंने कहा कि सरकार के इस प्रावधान को हाईकोर्ट की सिंगल बैंच ने पहले ही चेताया था और आवश्यक बदलाव करने के आदेश दिए थे, इसके बावजूद भी सरकार ने इस मामले में सही तरीके से पैरवी नही की जिससे अभ्यार्थियों को अब नुकसान झेलना पड़ा। सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement