Youth arrested for moving explosive, gelatin and detonators recovered-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:07 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विस्फोटक ले जाता युवक गिरफ्तार, जिलेटिन व डेटोनेटर बरामद

khaskhabar.com: सोमवार, 28 नवम्बर 2016 10:56 AM (IST)
विस्फोटक ले जाता युवक गिरफ्तार, जिलेटिन व डेटोनेटर बरामद
झालावाड़। मनोहरथाना पुलिस ने राजस्थान-मध्यप्रदेश सीमा के निकट से युवक को अवैध विस्फोटक सामग्री ले जाते गिरफ्तार किया। थानाप्रभारी सुरेन्द्र कुन्तल ने बताया कि मध्यप्रदेश के गुना जिले के चाचौड़ा थाना क्षेत्र के गांव कुड़ालिया निवासी बने सिंह (30) को गिरफ्तार किया। युवक मनोहरथाना से मध्यप्रदेश के बीनागंज मार्ग पर महाराज पुरा पुलिस चौकी के निकट कानवा गांव के पास बाइक से विस्फोटक सामग्री ले जा रहा था। पुलिस ने इसके पास से अवैध 100 जिलेटिन और 190 इलेक्ट्रिक डेटानेटर जब्त किए। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अब एप आपको बताएगा कहां है शौचालय

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement